फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The problem faced by the authorities regarding harvesting

फसल कटाई को लेकर अधिकारियों के सामने रखी समस्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
The problem faced by the authorities regarding harvesting
काशीपुर।मंडी समिति में एसडीएम और सीओ व भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। बैठक में गेहूं कटाई के लिए किसानों को तरह तरह की दुविधा थी। किसानों ने अधिकारियों से कहा कि क्या हर किसान को अलग-अलग परमिशन लेनी पड़ेगी। एसडीएम सुंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि किसानों को अलग अलग परमिशन लेने की जरूरत नहीं है। किसान कंबाइन के साथ तीन लेबर रख सकता है। बस ये ध्यान रखना है कि उनके लिए मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था किसान को करनी होगी क्योंकि मजदूरों को इधर उधर जाने की दिक्कत होगी तो किसान को उनको अपने पास रखना होगा व उनकी सुरक्षा के सारे उपाय किसान को करने होंगे। सरकार की तरफ से कोरोना को लेकर जो दिशा निर्देश है उनका पालन होना अत्यंत आवश्यक है। किसानों को कम्बाईन, ट्रेक्टर ट्रॉली, थ्रेशर, रीपर लाने ले जाने में कोई दिक्कत नही होगा और न ही उनको किसी से परमिशन लेने की आवश्यकता है। बस सावधानी से अपनी फसल को निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed