{"_id":"697a5efd51cd23f9e6077548","slug":"the-primary-education-department-in-the-district-received-17-new-teachers-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-136404-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिले में प्राथमिक शिक्षा विभाग को मिले 17 नए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिले में प्राथमिक शिक्षा विभाग को मिले 17 नए शिक्षक
Thu, 29 Jan 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में प्राथमिक शिक्षा विभाग को 17 नए शिक्षक मिल गए हैं। बुधवार को देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने चयनित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंप दिए। प्रदेश में शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती के तहत 1670 पदों पर आवेदन मांगे थे।
इसके लिए प्रदेश में 60 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। विभाग की ओर से 12 जनवरी को एक साथ सभी जिलों में काउंसलिंग की गई। मंगलवार 28 जनवरी को शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 1035 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी। जिसमें उधमसिंह नगर के 17 अभ्यर्थियों के चयन होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले से रवाना होना पड़ा। बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा की मौजूदगी में सीएम धामी व शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने देहरादून के मेडिकल कॉलेज में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंप दिए।
___
यूएस नगर से इनका हुआ चयन
हरीश सिंह शाही, मनीष चौहान, आंचल पवार, हिमांशु, नैंसी, रविता, रॉबिन नौटियाल, कुमारी अंजू, अंशिका मिश्रा, भारती शर्मा, साक्षी नौटियाल, दिव्या पांथरी,स्वेच्छा , अनंत डोभाल, आशुतोष गोसाई, विक्रमजीत भंडार, लोकेश कुमार।