फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The pitching of Dhela river bank could not withstand the first flow, two blocks slipped into the river, people started worrying

Udham Singh Nagar News: पहला बहाव नहीं झेल सकी ढेला नदी तट की पिचिंग, दो ब्लॉक नदी में खिसके, लोगों को सताने लगी चिंता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
The pitching of Dhela river bank could not withstand the first flow, two blocks slipped into the river, people started worrying
काशीपुर ढेला नदी पर बनाई गई पिंचिंग का नदी में पानी आने से खिसका ब्लाक। संवाद
काशीपुर। ढेला नदी के तट पर की गई पिचिंग पानी का पहला बहाव भी नहीं झेल सकी। पिचिंग के दो सीसी ब्लॉक नदी की ओर खिसक गए। ऐसे में अब नदी किनारे बसे लोगों को चिंता सताने लगी है। पिछले साल हुई अतिवृष्टि के कारण लक्ष्मीपुर पट्टी व मधुवन नगर कॉलोनी की एक झोपड़ी और छह पक्के मकान ढेला में समा गए थे। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। सिंचाई विभाग ने बाढ़ से बचाव के लिए काली बस्ती, मधुवन नगर और लक्ष्मीपुरपट्टी में तटबंध पर स्थायी पिचिंग के लिए 6.46 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। इसे अभी तक मंजूरी नहीं मिल सकी है। एक महीने पहले सिंचाई विभाग ने पानी के बहाव को रोकने के लिए सीसी ब्लॉक लगाए थे। देर रात से हुई मूसलाधार बारिश के चलते ढेला का बहाव तेज हुआ तो दो सीसी ब्लॉक खिसक गए हैं। पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर का कहना है कि पहली ही बारिश में दो ब्लॉक खिसकने से लोग बाढ़ की आशंका से डरे हुए हैं।
विज्ञापन

नदी में ब्लॉक खिसकने की जानकारी है। इसे ठीक करा दिया गया। इस पिचिंग के ऊपर एक लेयर बारिश के बाद बनाई जाएगी। - दीक्षांत, ईई, सिंचाई विभाग काशीपुर
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed