{"_id":"575eb8f64f1c1bbb6411be94","slug":"the-people-expressed-their-opposition-to-the-administration-team-building-break","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान तोड़ने गई प्रशासन की टीम का लोगों ने जताया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान तोड़ने गई प्रशासन की टीम का लोगों ने जताया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकान को ध्वस्त करने के लिए सोमवार को काशीपुर रोड पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम को लोगों और विधायक के विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में टीम को बैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान मौके पर पहुंचे विधायक राजकुमार ठुकराल की अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार को काशीपुर रोड एनएच के चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकान को तोड़ने के लिए उप महाप्रबंधक अनुज कुमार के साथ ही एसडीएम एपी बाजपेई के नेतृत्व में टीम मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। टीम के साथ बिजली विभाग के अधिकारी अवर अभियंता प्रवीण कुमार भी साथ थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जैसे ही मकान पर मशीन लगाई। तभी मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और मकान तोड़ने का विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच विधायक भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता की। वार्ता के दौरान अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हो गई। अधिकारी मकान तोड़ने की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन
बाद में वहां मौजूद लोगों ने कुछ दिनों का समय देने की मांग की। काफी देर के बाद अधिकारियों ने इस पर निर्णय लिया और मकान स्वामी को 24 घंटे तक की मोहलत दी है। एनएच के उप महाप्रबंधक अनुज कुमार ने बताया कि चौड़ीकरण के दौरान जो भी मकान या अतिक्रमण आएगा, उसे हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग सड़क पर लगे पोल या ट्रांसफार्मर को हटाकर पीछे लगा रहा है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे का समय दिया गया है।
इसके बाद टीम अपना काम शुरु करेगी। टीम के साथ सीओ सिटी राजेश भट्ट, एसएसआई विनोद कुमार फर्त्याल, थानाध्यक्ष पंतनगर मनीष उपाध्याय, थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुशील कुमार, चौकी इंचार्ज बाजार बीसी रमोला समेत पुलिस और पीएसी कर्मी शामिल थे। उधर सूचना मिलने पर वहां कांग्रेस नेता हरीश बावरा, गुरपाल रोजी आदि भी मौके पर पहुंच गए। कांग्रेस नेता हरीश बावरा का कहना था कि विकास कार्यों में लोगों को साथ देना चाहिए। एनएच के चौड़ीकरण से शहर का भी विकास होगा। लोगों को जहां जाम से छुटकारा मिलेगा वहीं सड़क हादसों में भी गिरावट आएगी।