{"_id":"571bc24c4f1c1b2e228b4bf7","slug":"the-opd-boycott-to-demand-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा की मांग को लेकर किया ओपीडी का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा की मांग को लेकर किया ओपीडी का बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों एवं चिकित्सा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर बैठक की। डीएम को पत्र भेजकर डाक्टरों एवं चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा की मांग की। पत्र में कहा कि अस्पताल परिसर में सीसीटीवी लगवाए जाएं एवं चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा के लिए अस्पताल परिसर में रिर्पोटिंग पुलिस चौकी की स्थापना की जाए तथा डाक्टर एसके सिंह के आश्रितों को उचित मुआवजा दिया जाए।
कहा कि अस्पताल परिसर में पूर्व में दो बार चोरी की घटना हो चुकी हैं और 20 अप्रैल 2016 को एक डाक्टर की भी हत्या हो चुकी है। चिकित्सा कर्मी काफी समय से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बैठक में डॉ. संजय सिंह, डॉ. देवेश चौहान, डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलोत, डॉ. संतोष उप्रेती, वेद प्रकाश, अशोक कुमार, मनोज चौहान, केवी भट्ट, केवी तिवारी, अनुज चौहान, कविता, राकेश चौहान, सपना आदि थे।
विज्ञापन
शोक सभा आयोजित की
जसपुर। सरकारी अस्पताल प्रांगण में समदर्शी संस्था, पीस क्लब, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन, बार एसोसिएशन, प्राइवेट प्रेक्टिशनर एसोसिएशन के सदस्यों ने सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा कर डॉ. एसके सिंह को श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सभा को विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, विनय रुहेला, डॉ. सुदेश, डॉ. देवेश चौहान, प्रेम सहोता आदि ने संबोधित किया। वहां पर डॉ. संजय सिंह, मनीष अग्रवाल, दलवीर सिंह, आरपी सिंह, अशोक कुमार, कुलवंत सिंह, रेखा राजपूत आदि थे। इधर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने शोक सभा आयोजित कर एसोसिएशन के संस्थापक अधिवक्ता महेश चंद्र बंसल के निधन पर शोक प्रकट किया। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर पितांबर सिंह, दिनेश शर्मा, दिग्विजय सिंह चौहान, अरविंद चौहान, गुलाम साबिर, दिनेश कौशिक, देवेंद्र जीत सिंह, भावेश मित्तल, मनोज जोशी आदि थे।
विज्ञापन