फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The only son died after being hit by an unknown vehicle.

Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से इकलौता बेटे की मौत

Tue, 21 Oct 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 21 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The only son died after being hit by an unknown vehicle.
खटीमा। नानकमत्ता से लौट रहे स्कूटी सवार एक युवक की रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई जबकि स्कूटी में सवार दो युवतियां घायल हो गईं।
विज्ञापन

कुटरा निवासी विवेक सिंह राणा (23) पुत्र मुकेश राणा सोमवार रात नानकमत्ता मेले से घर लौट रहा था। उसकी स्कूटी में खेतलसंडा मुस्ताजर निवासी अंशिका और उसकी बहन अनाक्षी भी बैठीं थीं। बानूसी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गए।
घायलों को उप जिला अस्पताल में लाया गया। डॉक्टर ने विवेक को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल अंशिका और अनाक्षी को रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि विवेक इकलौता पुत्र था, उसकी एक बहन है।
विज्ञापन

कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि विवेक की अंशिका के साथ शादी की बात तय हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद विवेक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed