फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The old woman was poisoned to death, two sons, a daughter and five nominated

जहर से हुई वृद्धा की मौत में दो बेटों, बहू सहित पांच नामजद

Fri, 04 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा। Updated Fri, 04 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन

पंद्रह दिन पूूर्व जहर खाने के हुई वृद्धा की मौत के मामले में पुलिस ने दो बेटों, बहू सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अलबत्ता समाचार खिले जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

पुलिस को सौंपी तहरीर में निकट अस्पताल टनकपुर निवासी अनिल कुमार ने कहा है कि उसका छोटा भाई सुधीर कुमार और उसकी पत्नी हीरा देवी उसकी मां मुन्नी देवी पत्नी स्व. रतिराम के साथ शिव कालोनी में रहते थे जबकि उसकी मां उन्हें पहले ही अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर चुकी है। इसके बावजूद उसका भाई सुधीर पत्नी सहित दबंगई से मां के मकान में रह रहे थे और उसके साथ दूसरे भाई प्रेम कुमार, मामा दल बहादुर सहित अन्य लोगों को लेकर मारपीट करते थे।
विज्ञापन

तहरीर में बताया कि उसे 14 नवंबर को मां की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली तो वह यहां पहुुंचा तो उसकी मां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती थी। पूछताछ पर पता चला कि मां को जहरीला पदार्थ दिया गया है। चिकित्सकों ने उसकी मां को अन्यत्र रिफर कर दिया जिसका पीलीभीत में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 नवंबर को हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने मां को बरेली ले जाने की बात कही लेकिन रास्ते में ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अनिल की तहरीर पर दोनों बेटे सुधीर कुमार, प्रेम कुमार, सुधीर की पत्नी हीरा देवी, सुंदर और दल बाहदुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है अलबत्ता किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed