फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The old toilet near the railway station was demolished with JCB

रेलवे स्टेशन के पास पुराने शौचालय को जेसीबी से किया धवस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The old toilet near the railway station was demolished with JCB
खटीमा में रेलवे स्टेशन के सामने बने शौचालय को ध्वस्त करती जेसीबी। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। भारी जद्दोजहद के बाद रेलवे स्टेशन के सामने बने पुराने शौचालय को प्रशासन ने जेसीबी से ढहा दिया। शौचालय में रहने वाले परिवार ने एसडीएम की चेतावनी के बाद अपना घरेलू सामान निकाल कर शौचालय खाली कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची तहसीलदार शुभांगिनी ने शौचालय ध्वस्त करवा दिया। पुलिस, राजस्व विभाग एवं नगर पालिका की टीम ने पूर्व सूचना के अनुसार अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई की। मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक दीपेश कुमार, दीपक शुक्ला, सफाई निरीक्षक विजय कुमार आदि मौजूद थे। एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि वार्ड के अन्य अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
प्रशासन गरीब को उजाड़ने के अपने मिशन पर सफल हुआ है। इस स्थान के अलावा नगर के विभिन्न स्थानों के अतिक्रमण को प्रशासन अनदेखा कर रहा है। खटीमा फाइबर्स, पॉलीप्लेक्स व ईस्टर फैक्टरी के साइकिल स्टैंड, पार्किंग स्थल सड़क पर बने हैं। प्रशासन को गरीबों एवं अमीरों के अतिक्रमण पर समानता से कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता कापड़ी पत्नी विधायक भुवन कापड़ी।
प्रशासन रसूखदार अतिक्रमणकारियों की अनदेखी कर गरीब को उजाड़ने में लगा है जबकि रसूखदार लोगों को हर तरह से बचाया जा रहा है। गरीब पुष्पा को बिना पूर्व सूचना के दो दिन में हटाया गया। इसको हटाने के लिए 12 घंटे पूर्व बिना सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर के एक नोटिस भी घर में फेंका गया। यह गरीब के साथ अन्याय है।

बॉबी राठौर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी।
रेलवे स्टेशन के सामने सुलभ शौचालय के अतिक्रमण से रेलवे यात्रियों एवं वार्ड वासियों को परेशानी होती थी। इसको लेकर लगातार शिकायतें मिलती थीं कि शौचालय का कब्जेदार शौचालय का इस्तेमाल करने वालों को अभद्रता कर भगा देता था।
गौरव सोनकर, भाजपा जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा।
शौचालय पर कब्जा कर रहने वाले परिवार का वार्ड वासियों के प्रति सही व्यवहार नहीं था। यहां पर आने वाले लोगों से अभद्रता कर लड़ाई झगड़ा होता रहता था।
रोहित चौधरी, भाजपा महामंत्री जिला युवा मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed