{"_id":"691cc003aad75ce65602f2b4","slug":"the-officials-will-be-held-accountable-for-delays-in-construction-work-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-133118-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: निर्माण कार्य में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: निर्माण कार्य में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
Wed, 19 Nov 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन छात्रावास और सर्किट हाउस का जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को तेजी से निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीओ को परियोजनाओं की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए।
मंगलवार को निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई। उन्होंने परियोजना प्रबंधक, पेयजल निर्माण निगम को निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप जल्द पूरा करने को कहा। भविष्य में उत्तरदायी अधिकारियों से जवाबदेही तय की जाएगी।
कहा कि बिना सीडीओ की अनुमति के किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाएगा। डीएम ने अभियंताओं व अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति और बाधाओं के बारे में जानकारी ली। सभी अधिकारियों को चेतावनी दी कि परियोजना में अनावश्यक देरी या गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहां सीडीओ दिवेश शाशनी, पेयजल निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक नरेंद्र नवानी, पेयजल निगम के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र भट्ट, अपर सहायक अभियंता रंजीत आर्या आदि मौजूद रहे।