फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The new tradition of burying bodies at home has created a stir in the police administration.

Udham Singh Nagar News: घर में ही शव दफनाने की नई परंपरा पर पुलिस प्रशासन में खलबली

Tue, 20 Jan 2026 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 20 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The new tradition of burying bodies at home has created a stir in the police administration.
काशीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विजय नगर में एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिली कि बुजुर्ग के शव को घर में ही सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी की जा रही है। इससे पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने जानकारी घटना की जुटाई और परिजनों को समझाया जिसके बाद वह कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन


एसडीएम अभय प्रताप सिंह को किसी व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि मोहल्ला विजय नगर नई बस्ती में एक बुजुर्ग का शव घर में ही दफनाने की परिवार व क्षेत्रवासी तैयारी कर रहे हैं। इस पर तहसीलदार पंकज चंदोला, कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घर के अंदर ही कब्र खोद ली थी और उसे पक्का करने के लिए ईंट-रेता-सीमेंट आदि मंगवा लिया था।
विज्ञापन

पूछताछ में परिजनों ने बताया कि कारी अबरार नूरी (72) पुत्र सखावत हुसैन का बीते रविवार की रात इंतकाल हो गया था। बताया कि बीते बुधवार से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। परिजन उनके शव को घर में सुपुर्द-ए-खाक कर रहे हैं। तब तहसीलदार व कोतवाल ने परिजनों व मोहल्लेवासियों को समझाया कि कोई नई परंपरा को नहीं करा जाए। कहा कि शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए कब्रिस्तान हैं। घर में इस तरह से सुपुर्द-ए-खाक करना उचित व नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में और भी परिवार व बच्चे रहते हैं ऐसे में इसका बुरा प्रभाव पड़ने का अंदेशा है। तब मौके पर मौजूद लोग प्रशासन और पुलिस की बात को मान गए और कब्रिस्तान में ही शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी करने लगे।


एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर में किसी ने फोन पर इसकी सूचना दी थी। इसके बाद तहसीलदार व पुलिस को मौके पर भेजकर परिजनों को समझाया गया। जानकारी मिली है कि परिजन पुलिस-प्रशासन की बात को मान गए हैं। अब शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed