फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The new policy storage price hike

नई नीति से भंडारण के दामों में वृद्धि

Mon, 01 Feb 2016 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन

नई उपखनिज भंडारण नीति से उपखनिज भंडारण कर्ताओं और स्टोन क्रशर में खलबली मची हुई है। अंदरखाने नीति का विरोध शुरू हो गया। जहां रिटेल भंडारण की अनुमति डीएम देंगे वहीं स्टोन क्रशर परिसर में भंडारण की अनुमति शासन देगा। यहां तक कि खड़िया के भंडारण में भी अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन


नई भंडारण नीति के मानकों के अनुसार नई नीति में शासन को 60 हजार प्रति एक हजार घनमीटर के हिसाब से भंडारण शुल्क देना होगा। पुरानी नीति के अनुसार भंडारण शुल्क दो साल के लिए सिर्फ एक लाख लिया जाता था। गौला से 54 लाख घनमीटर माल निकलता है, वहीं कोसी, शांतिपुरी और बाजपुर के अन्य पट्टों से 20 लाख घनमीटर माल निकलता है। अधिकतर माल नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के स्टोन क्रशर लेते हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर स्टोन क्रशर पांच लाख घन मीटर से ऊपर उपखनिज खरीदते है, नई नीति के अनुसार उन्हें एक लाख घन मीटर में 60 लाख रुपये शासन को जमा करने पड़ेेंगे। वहीं भंडारण स्थल का न्यूनतम क्षेत्रफल भी पांच सौ वर्ग  मीटर कर दिया गया है। नए नियमों के अनुसार रिटेल भंडारण की अनुमति जिलाधिकारी के कार्यालय से से लेनी होगी। वहीं स्टोन क्रशर के अंदर भंडारण की अनुमति शासन से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नीति का स्टोन क्रशरों, पट्टाधारकों और स्टॉकिस्टों की ओर से विरोध होना शुरू हो गया है। स्टोन क्रशरों ने नीति न बदलने की दशा में यूपी बार्डर में स्टोन क्रशर शिफ्ट करने का मन बना लिया है। स्टोन क्रशर के मालिकों ने नाम न छापने पर बताया कि सरकार द्वारा तीन साल में तीन बार नई-नई नीति लागू की गई है। नई भंडारण नीति के लागू होने से उनके पास यहां से शिफ्ट होने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। कहा कि स्टोन क्रशर लगाने में एकमुश्त 10 लाख की लाइसेंस फीस देनी होती है। वहीं नई भंडारण नीति में प्रति एक हजार घनमीटर 60 हजार कहां से देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed