फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The name is arbitrary charges levied Thbajari

तहबाजारी के नाम वसूला जा रहा है मनमाना शुल्क

Sun, 31 Jul 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काश्ाीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काश्ाीपुर Updated Sun, 31 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
The name is arbitrary charges levied Thbajari
काशीपुर में उद्यमियों के साथ बैठक करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
 कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) के पदाधिकारियों की डीएम डा.ॅ आशीष श्रीवास्तव के साथ हुई बैठक में उद्योग इकाईयों की विभिन्न समस्याएं रखी गई। बैठक में नगर पंचायत महुआखेड़ागंज पर उद्योगों में आने वाले वाहनों से तहबाजारी के नाम पर मनमाने तरीके से वसूली करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन



चैंबर हाउस में हुई इस बैठक में केजीसीसीआई के अध्यक्ष विकास जिन्दल ने कहा कि नगर पंचायत महुआखेड़ागंज की ओर से उद्योगों में आने-जाने वाले वाहनों से तहबाजारी के नाम से मनमाने तरीके से की जा रही वसूली की जा रही है। उन्होंने ठेकेदार के लोगों द्वारा चालकों से दुर्व्यवहार की समस्या भी रखी। कहा कि ग्राम महुआखेड़ागंज में जमीनों के सर्किल रेटों में हो लगातार हो रही वृद्धि प्रस्तावित नये उद्योगों को प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन



इस मौके पर महुआखेड़ागंज, काशीपुर की सड़कों की दयनीय स्थिति सुधारने, सुल्तानपुर पट्टी में नैया नाले पर स्थित पुलिया की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों का निर्माण करने, टाटा वेंडर पार्क में इंपीरियल आटो इंडस्ट्रीज के निकट क्रास रोड का निर्माण कराए जाने की मांग की। इंडिया ग्लाईकोल्स के महाप्रबंधक एन एस चौहान ने कहा कि इकाई के निकट नहर पर स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण किया है। जिससे बरसात का पानी इकाई में आ रहा है। आलोक कुमार गोयल ने जिला पंचायत द्वारा उद्योगों से विभव एवं संपत्ति कर के मद में तय दरों से अधिक के नोटिस भेज कर की जा रही मनमानी वसूली, उद्योगों की ओर से मनमानी रकम जमा नहीं करने पर उनके खिलाफ वाद दायर कराये जाने की समस्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में डीएम डॉ. श्रीवास्तव ने एसडीएम दयानंद सरस्वती को तहबाजारी के तहत की जा रही वसूली की समस्याओं का सर्वे कराकर दूर करने के निर्देश दिए। बाकी समस्याओं का निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने उद्यमियों से कारपोरेट  सोशल रिस्पांन्सबिलिटी के तहत सामाजिक कार्यों में सहयोग करने, सरकारी अस्पताल रुद्रपुर में मरीजों के इलाज के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया।  संचालन केजीसीसीआई के पेपर यूनिट चैप्टर चेयरमैन पवन अग्रवाल ने किया। इस मौके पर पर कोषाध्यक्ष हरविंदर सिंह, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार जिन्दल, विकास जैन, अभिलाष कमानी, कुलदीप सिंह सहित अनेक उद्यमी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed