फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The mythical Girital Sarovar will be developed as a tourist destination

Udham Singh Nagar News: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा पौराणिक गिरीताल सरोवर

Mon, 16 Jun 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The mythical Girital Sarovar will be developed as a tourist destination
काशीपुर स्थित गिरीताल सरोवर।
काशीपुर। पौराणिक गिरीताल सरोवर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। सिंचाई विभाग सरोवर के सौंदर्यीकरण की डीपीआर तैयार कर रहा है, जिसके बाद इसको धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन

पौराणिक गिरीताल सरोवर लगभग 24 एकड़ में फैला हुआ है। एक वक्त था जब क्षेत्रवासी यहां घूमने व पिकनिक मनाने जाते थे। यहां पर कई वर्ष पहले तक नौकायन की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन देखरेख के अभाव में यह सरोवर के बजाए कचरा घर बनकर रह गया है। क्षेत्रवासी यहां घरों की पूजन सामग्री व कूड़ा कचरा फेंक देते हैं। इसके चलते इसका अस्तित्व खत्म होने लगा है। नगर निगम के तत्कालीन नगर आयुक्त बंशीधर तिवारी ने गिरीताल सरोवर के सौंदर्यीकरण व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना व डिजायन बनवाया था जिसको जिला विकास प्राधिकरण की ओर से कराया जाना था, लेकिन समय गुजरने के साथ वह ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन


अब एक बार फिर मेयर दीपक बाली के प्रयास से गिरीताल के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई गई है। इसकी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को सौंपी गई है। इससे पहले सौंदर्यीकरण कुमाऊं मंडल विकास निगम को करना था, निगम ने 6.30 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की थी। सिंचाई विभाग अब इसके सौंदर्यीकरण की नई डीपीआर तैयार कर रहा है। सिंचाई विभाग के ईई एके जॉन ने बताया कि डीपीआर तैयार होने के बाद शासन को मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद योजना को धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरोवर में यह होगा खास
गिरीताल सरोवर सौंदर्यीकरण के अंतर्गत यहां बच्चों के खेलने व बुजुर्गों के घूमने के साथ-साथ युवाओं के लिए हाईटेक लाइब्रेरी भी बनेगी और रेस्टोरेंट हट आदि का भी निर्माण होगा। शानदार फव्वारे व लाइटिंग की व्यवस्था होगी और टापू बनेगा। झील को सुंदर रूप दिया जाएगा। इसके अलावा यहां पर योग के लिए अलग से स्थान निर्धारित किया जाएगा। सरोवर क्षेत्र के मंदिरों का जीर्णोद्धार व सुंदर बनाए जाने के साथ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इसका प्रचार-प्रसार करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed