फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   the murder of Baba Tarsem Singh was not revealed Even after the encounter

तरसेम सिंह: हत्यारा मारा गया, हत्याकांड का खुलासा नहीं; एनकाउंटर के बाद भी मास्टरमाइंड तक नहीं पहुंची पुलिस

Fri, 12 Apr 2024 01:10 PM IST
हीरा मेहरा कीर्तिराज रुमाल, संवाद
कीर्तिराज रुमाल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 12 Apr 2024 01:10 PM IST
सार

28 मार्च 2024 की सुबह नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में मुख्य हत्यारोपी अमरजीत सिंह का हरिद्वार में एनकाउंटर होने और सात षड्यंत्रकारियों की गिरफ्तारी के बावजूद पुलिस अब तक हत्याकांड के मास्टरमाइंड तक नहीं पहुंच सकी है।

विज्ञापन
the murder of Baba Tarsem Singh was not revealed Even after the encounter
बाबा तरसेम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में मुख्य हत्यारोपी अमरजीत सिंह का हरिद्वार में एनकाउंटर होने और सात षड्यंत्रकारियों की गिरफ्तारी के बावजूद पुलिस अब तक हत्याकांड के मास्टरमाइंड तक नहीं पहुंच सकी है। कानून के लंबे हाथ अभी तक मास्टरमाइंड के गिरहबान तक क्यों नहीं पहुंच पा रहे हैं, यह अनसुलझा सवाल है।

विज्ञापन


28 मार्च 2024 की सुबह नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में मुख्य हत्यारोपी अमरजीत सिंह का हरिद्वार में एनकाउंटर होने और सात षड्यंत्रकारियों की गिरफ्तारी के बावजूद पुलिस अब तक हत्याकांड के मास्टरमाइंड तक नहीं पहुंच सकी है। कानून के लंबे हाथ अभी तक मास्टरमाइंड के गिरहबान तक क्यों नहीं पहुंच पा रहे हैं, यह अनसुलझा सवाल है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Election 2024: खेतों में जाकर गेहूं की फसल काट रहे नेता और उनके समर्थक, ग्रामीण बोले- ऐसे ही चुनाव बाद भी आना
विज्ञापन
विज्ञापन


28 मार्च 2024 की सुबह नानकमत्ता हरिद्वार में एनकाउंटर कर दिया गया है। इससे पूर्व इस हत्याकांड में षड्यंत्र रचने वाले सात आरोपियों को पुलिस चार व सात अप्रैल को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें दो लोगों ने शार्प शूटरों को रायफल उपलब्ध कराई थी, तो अन्य पांच आरोपियों ने भी षड्यंत्र में अलग-अलग भूमिका निभाई लेकिन सात आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद अब तक बाबा तरसेम सिंह की हत्या का षड्यंत्र रचने वाला मुख्य साजिशकर्ता पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में फरार चल रहे बिलासपुर निवासी सुल्तान सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं, लेकिन सुल्तान को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

सुल्तान सिंह पर दर्ज हैं 11 मुकदमे... 
सुल्तान सिंह का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है। सूत्रों के अनुसार, सुल्तान के अमरजीत से नजदीकी संबंध थे। उसने ही अमरजीत को बाबा तरसेम सिंह की हत्या के लिए उकसाया था। उस पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। सुल्तान और शाहजहांपुर निवासी सतनाम सिंह की तलाश में पुलिस पश्चिमी यूपी और पंजाब में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed