फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The minimum temperature crossed 30 degrees

Udham Singh Nagar News: 30 डिग्री के पार पहुंचा न्यूनतम तापमान

Wed, 11 Jun 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 11 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature crossed 30 degrees
रुद्रपुर। तराई प्रचंड उमस और गर्मी की चपेट में है। दिन में चल रही गर्म हवाएं बदन झुलसा रही हैं। बीते एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री चढ़ जाने से 24 घंटे तक शरीर पसीने से तर-बतर रह रही है। दोपहर में सड़के सुनी पड़ जा रही है।
विज्ञापन

जिले में गर्मी चरम पर है। मंगलवार को .5 डिग्री बढ़कर अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री पर पहुंच गया। तो वहीं न्यूनतम तापमान .8 डिग्री बढ़कर 30.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में दिनो-दिन बढ़ोत्तरी होने के कारण 24 घंटे लोगों को उमस भरी गर्मी से दो-चार होना पड़ रहा है। हाल यह है कि पंखे गर्मी हवा फेंक रहे हैं। इसके चलते पसीना सूख नहीं रहा। तपिश के चलते दोपहर में सड़कें सुनसान हो जा रही हैं। दिन में चल रही हवा बदन झुलसा रही है। बहुत जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं। शाम को शहर में लोगों के निकलने से अक्सर जाम की स्थिति बन जा रही है।
विज्ञापन

आज रात से बदलेगा मौसम
रुद्रपुर। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार की रात से मौसम में बदलाव संभावति है। जिले में 12 जून से प्री मानसून की दस्तक के आसार हैं। इसके चलते 12 और 14 जून को भी जिले में कहीं-कहीं छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट होगी। इस दौरान उमस भरी गर्मी पड़ेगी। 20 जून से मानसून पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed