फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The middle-aged family members fell ill in hospital waiting

अस्पताल में बीमार पड़े अधेड़ को परिजनों का इंतजार

Mon, 17 Oct 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Mon, 17 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अपनी पत्नी को छोड़कर 23 साल पहले शहर में आ बसे एक अधेड़ को बीमारी की चपेट में आने बाद परिजनों की याद सता रही है। पूजा अर्चना कर जीवन यापन करने वाले इस अधेड़ को पड़ोस में रहने वाली आशा कार्यकर्त्री ने अस्पताल में भर्ती कराया। आशा कार्यकर्त्री इसकी देखरेख में जुटी हुई है।


वैशाली कालोनी निवासी पंडित खेमानंद उप्रेती (52) की बीते  14 अक्तूबर को अचानक तबियत बिगड़ गई थी। अकेले रहने वाले खेमानंद को पड़ोस में रहने वाली आशा कार्यकर्त्री मीना रावत ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में अधेड़ का हीमोग्लोबिन मात्र .05 ग्राम निकला। जिसके बाद से उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। अभी तक उनको दो यूनिट खून चढ़ चुका है।
विज्ञापन



खेमानंद ने बताया कि 23 साल पहले किसी बात को लेकर पत्नी से अलग होकर ग्राम निगाली देघाट अल्मोड़ा से यहां आकर बस गए थे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी विद्या देघाट में आंगनबाड़ी में नौकरी करती है। उनकी एक बेटी बसंती है जो पढ़ाई कर रही है। उसने अभी तक बेटी को देखा तक नहीं है। उनकी इच्छा है कि वह उनसे एक बार आकर जरूर मिले। उनका एक भाई मोहन बाजपुर में रहता है। लेकिन काफी दिन हो गए, वह उसे देखने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसके पास न तो उसका बीपीएल राशन कार्ड है और न ही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा कार्ड बना है। अब वह अपने परिवार से मिलना चाहते हैं। सरकारी अस्पताल के फिजीशियन डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि खेमानंद को एनीमिया बीमारी है। उनका हीमोग्लोबिन भी बहुत कम मात्रा में है। ब्लड चढ़ाने के बाद उनकी हालत में सुधार आया है। उनके परिवार को आकर बीमार की सेवा करनी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed