{"_id":"68449ad380b81152830743ac","slug":"the-mercury-will-rise-till-june-11-then-there-is-a-possibility-of-relief-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-125700-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 11 जून तक बढ़ेगा पारा फिर राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 11 जून तक बढ़ेगा पारा फिर राहत के आसार
Sun, 08 Jun 2025 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जून में तापमान ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अलसुबह ही कड़ी धूप निकल जा रही है। इसके चलते पारा चढ़ने लगा है। 24 घंटे में अधिकतम 1.5 तो न्यूनतम तापमान में ढ़ाई डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मई माह के अंत में बारिश होने से मौसम में ठंडापन की तासीर बनी हुई थी। केवल दिन में हल्की धूप निकलने से थोड़ा गर्मी का एहसास होता था। इधर एक-दो दिन से कड़ी धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दिन में चटख धूप निकल जा रही है। हालांकि दिन में 7.3 किलोमीटर की गति से बह रही दक्षिणी-पश्चिमी हवा थोड़ी राहत देती रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि 11 जून तक इसी प्रकार मौसम बना रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इस दौरान तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद प्री मानसून के आने की संभावना है।
काशीपुर में 36 डिग्री रहा तापमान
काशीपुर। काशीपुर में गर्मी ने एक बार फिर लोगों का हाल बेहाल कर दिया। बीते दिनों मौसम हुए बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन एक बार फिर गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया और दिनभर सूरज की प्रखर किरणों से हर कोई बेहाल नजर आया। अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 36 डिग्री पर बना हुआ है। इस कारण लोगों को सुबह से शाम तक राहत नहीं मिल रही। बीती रात्रि न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री तक पहुंच जाने से गर्मी ने खूब सताया।