फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The mercury dropped by 4.5 degrees due to 2.6 mm rain in the Terai region

Udham Singh Nagar News: तराई में हुई 2.6 मिमी बारिश से 4.5 डिग्री लुढ़का पारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by 4.5 degrees due to 2.6 mm rain in the Terai region
रुद्रपुर। प्री मानसून के चलते तराई में 2.6 मिमी बारिश हुई। रविवार सुबह हुई बारिश के बीच हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। दोपहर में हल्की धूप निकलने से एक बार फिर लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तराई में प्री मानसून के चलते रविवार की सुबह लगभग नौ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि इस दौरान तेज बारिश तो नहीं हुई पर करीब आधे घंटे तक बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गई। इसके चलते तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 34.5 पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में मात्र 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि 18 तक प्री मानसून बना रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 25 जून तक मानसून के आने के आसार हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज

काशीपुर/बाजपुर/केलाखेड़ा। भीषण गर्मी के बीच रविवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे शुरू हुई बारिश लगभग 10 बजे थमी। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली, लेकिन लगभग 12 बजे से धूप निकलने के बाद मौसम में उमस बढ़ गई। बारिश होने से सुबह के समय सड़कें सुनसान नजर आईं। इस दौरान कई स्थानों पर मामूली जलभराव हुआ। वहीं बाजपुर में सुबह से दोपहर 12 बजे तक रुक-रुक कर बारिश हुई। जल्दी मानसून आने की संभावना के चलते क्षेत्रीय किसानों के चेहरे खिल उठे। इधर केलाखेड़ा में कई मार्गों पर कीचड़ होने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

खटीमा में हुई छह मिमी बारिश

खटीमा/मझोला। खटीमा क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं मझोला क्षेत्र में सिर्फ बूंदाबांदी हुई। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि खटीमा क्षेत्र में छह एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। सोमवार को भी बारिश की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed