फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The medical college will become a hub integrating healthcare, education, and employment.

Udham Singh Nagar News: इलाज-शिक्षा और रोजगार का त्रिवेणी बनेगा मेडिकल कॉलेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The medical college will become a hub integrating healthcare, education, and employment.
रुद्रपुर में बन रहे मेडिकल कॉलेज के भवन
रुद्रपुर। 600 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। कॉलेज में भवन का 75 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण एजेंसी और स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक भवन चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज जिले का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। यहां एमबीबीएस की पढ़ाई के साथ सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं भी मिलेंगी। नए भवन के मिलने के बाद ही एमबीबीएस की कक्षाएं, लैब और हॉस्टल की सुविधा शुरू हो पाएगी। मेडिकल कॉलेज परिसर में एकेडमिक ब्लॉक, अस्पताल भवन, छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल, आवासीय भवन और अत्याधुनिक लैब बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

करीब 500 बेड का संबद्ध चिकित्सालय भी इसी परिसर में बनेगा। यहां ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू और आधुनिक ऑपरेशन थियेटर की सुविधा होगी। इससे न सिर्फ छात्रों को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलेगा बल्कि क्षेत्र के मरीजों को भी विशेषज्ञ इलाज एक ही जगह मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
निर्माण एजेंसी का दावा
निर्माण कार्य देख रहे एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि भवन का स्ट्रक्चर वर्क लगभग पूरा हो चुका है। अब फिनिशिंग, बिजली, पानी और मेडिकल गैस पाइपलाइन का काम चल रहा है। मौसम साथ दे तो दिसंबर 2026 तक पूरा भवन हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद उपकरणों की खरीद और स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया शुरू होगी।


कोट 600 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहा मेडिकल कॉलेज पूरे कुमाऊं के स्वास्थ्य मानचित्र को बदलने वाला है। भवन के हैंडओवर के बाद ही कॉलेज अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर सकेगा। - डॉ. उषा रावत, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
कोट
मेडिकल कॉलेज के भवनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण इकाई को तय समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। - नितिन सिंह भदौरिया, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed