{"_id":"6a1c8f905eaf325d280d0aba","slug":"the-main-market-road-turned-into-a-pond-within-a-few-hours-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-142295-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कुछ ही घंटों में तालाब बनी मुख्य बाजार की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कुछ ही घंटों में तालाब बनी मुख्य बाजार की सड़क
Mon, 01 Jun 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में हुई कुछ घंटों की तेज बारिश ने मुख्य बाजार की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। नालियों में फेंके गए कूड़े-कचरे और उन पर किए गए अतिक्रमण के कारण बारिश का पानी निकासी नहीं पा सका, जिससे पूरा बाजार क्षेत्र तालाब में तब्दील हो गया।
मुख्य बाजार की सड़कों पर कई फीट तक पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान बाजार की कई नालियां प्लास्टिक, थर्माकोल और अन्य कचरे से पूरी तरह जाम दिखाई दीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दुकानदार और व्यापारी नियमित रूप से कूड़ा नालियों में फेंक देते हैं, जिससे जल निकासी बाधित होती है। इसके अलावा नालियों पर किए गए अतिक्रमण ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। नालियों की चौड़ाई कम होने और कई स्थानों पर उनके ऊपर स्थायी व अस्थायी निर्माण होने से पानी का बहाव रुक गया।
बारिश के बाद बाजार की कई दुकानों के सामने पानी जमा हो गया। दुकानदारों और ग्राहकों को घंटों तक जलभराव की समस्या झेलनी पड़ी। लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से सफाई अभियान चलाए जाने के बावजूद हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। क्योंकि कूड़ा फेंकने वालों और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है।