फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The main accused in the Lalpur gang misdeed case turned out to be a minor

UK: सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी निकला नाबालिग, पुलिस ने किशोर को संरक्षण में लिया; दो अन्य की तलाश जारी

Thu, 09 Jul 2026 11:57 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Thu, 09 Jul 2026 11:57 PM IST
सार

एक होटल में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले का मुख्य आरोपी नाबालिग निकला। पुलिस ने विधि विवादित किशोर को संरक्षण में ले लिया है।

विज्ञापन
The main accused in the Lalpur gang misdeed case turned out to be a minor
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

लालपुर क्षेत्र के एक होटल में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले का मुख्य आरोपी नाबालिग निकला। पुलिस ने विधि विवादित किशोर को संरक्षण में ले लिया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार को ठाकुर नगर ट्रांजिट कैंप निवास महिला ने तहरीर देकर बताया था कि मॉल में काम करने वाला एक युवक और उसका चाचा उनकी 13 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर बाइक पर ले गए थे। आरोप है कि लालपुर टोल प्लाजा के पास स्थित एक होटल में नाबालिग को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया और फिर चाचा-भतीजे समेत 2-3 अन्य युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बुधवार को इस मामले में पीड़िता के कोर्ट में मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज करए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेजी से प्रयास शुरू किया और मुख्य आरोपी तक पहुंच गई। जांच के दौरान उम्र के सत्यापन में वह नाबालिग निकला।

विज्ञापन

 

मुख्य आरोपी विधि विवादित किशोर पुलिस संरक्षण में है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के इनपुट्स के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही है। दो अन्य संदिग्धों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

-विभव सैनी, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed