फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The lower part of ROB has become a resting place for nomads

Udham Singh Nagar News: खानाबदोश लोगों की आरामगाह बना आरओबी का निचला हिस्सा

Mon, 09 Jun 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 09 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The lower part of ROB has become a resting place for nomads
काशीपुर। शहर के मुख्य चौराहा पर बने आरओबी के नीचे शाम ढलते गुलजार हो जाता है। यहां बड़ी संख्या में खानाबदोश अपने परिवार सहित डेरा जमाए हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि यह लोग रात के समय शराब पीकर लड़ते-झगड़ते हैं, लेकिन इन्हें कोई रोकने-टोकने वाला नहीं होता है।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप चौक से बाजपुर रोड पर बना आरओबी के नीचे का हिस्सा खानाबदोश लोगों का आरामगाह बन गया है। यहां पर शाम ढलते ही खानाबदोश परिवारों के साथ रहते हैं और कई ने तो अपना डेरा ही यहां बना रखा है। रात के समय कभी भी इस आरओबी के नीचे इन लोगों को देखा जा सकता है। आसपास के लोगों ने बताया इनके परिवार में कई-कई बच्चे हैं और रात के समय शराब पीकर आपस में लड़ते-झगड़ते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया यह लोग दिन के समय तो कम दिखाई देते हैं, लेकिन रात के समय बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे दिखाई देने लगते हैं। जो कि क्षेत्रवासियों के लिए सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। वहीं पुलिस-प्रशासन जानकारी होने के बावजूद इन लोगों को यहां से हटाते नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed