फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The legislator wants the public to prefer growth

विकास को तरजीह देने वाला विधायक चाहती है जनता

Sun, 29 Jan 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Sun, 29 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
 चुनाव में जनता ऐसा विधायक चुनना चाहती है जो विकास को अहमियत दे। सड़क, नाली, बिजली, पानी जैसी समस्याओं को हल करे। आम लोगों की विधायक तक पहुंच हो। जनता का कहना है  कि सड़कें बदहाल हैं और यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। तमाम समस्याओं से निजात दिलाने वाला ही विधायक बनना चाहिए।
विज्ञापन

मोहल्ला काजीबाग निवासी मोहम्मद युसुफ कहते हैं कि सड़कों की स्थिति काफी खराब है। जिससे वाहनों का चलना दूभर हो गया है। सड़कों की दशा सुधारने वाला ही विधायक बनना चाहिए। मोहल्ला कटरामालियान निवासी राजीव कुमार कहते हैं कि खनिज भरे ओवर लोडेड वाहनों ने सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। पुलिस की सुस्ती से ओवरलोडेड वाहन शहर के अंदर से गुजरते हैं।
विज्ञापन


पटरी से उतरी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने वाला विधायक होना चाहिए। मोहल्ला लाहोरियान निवासी आनंद कुमार कहते हैं कि विधायक ऐसा हो जो आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस को चुस्त रखे। आम जनता की समस्याओं का निदान करे और विकास कार्य करे। मोहल्ला गिरीताल निवासी मोनेश शर्मा कहते हैं कि सड़कों के साथ ही नालियां चोक होने से जगह-जगह गंदा पानी सड़क में बहता है। जिससे सड़क में भी गड्ढे बन जाते हैं। सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने वाला विधायक बनना चाहिए। मोहल्ला गिरीताल निवासी अनुज जौहरी कहते हैं कि शहर की सड़कों में लगने वाले जाम से जनता को काफी परेशानियां होती हैं। नालियों की भी समय समय पर सफाई नहीं होती है। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने वाला ही विधायक बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed