फंदे पर लटका था, सांसें अभी चल रही थीं: परिजनों ने 108 से अस्पताल पहुंचाया, मगर...रुद्रपुर में मजदूर की मौत
रुद्रपुर के रविंद्रनगर में 35 वर्षीय मजदूर अजय सक्सेना ने रविवार देर रात फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे सांसें चलते हुए उतारा और 108 से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर में रविवार देर रात मजदूरी करने वाले अजय सक्सेना (35) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला, तो अजय फंदे पर लटक रहा था और उसकी सांसें चल रही थीं। उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा और 108 की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि अजय की पत्नी मायके गई हुई थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पंचायतनामा भरकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।