फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The kid will be known as Priyank.

प्रियांक के नाम से जाना जाएगा नवजात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
The kid will be known as Priyank.
प्रियांक - फोटो : KASHIPUR
लावारिस मिला शिशु प्रियांक के नाम से जाना जाएगा। जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य अमित श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंच कर शिशु के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उसका नाम प्रियांक रखा। शिशु को गोद लेने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को शिशु को देखने और गोद लेने के इच्छुक लोगों की अस्पताल में भीड़ लगी रही। कांग्रेस नात अलका पाल ने अस्पताल पहुंच कर नर्सिंग वार्ड स्वास्थ्य कर्मियों से बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पीके सिन्हा व एसडीएम आकांक्षा वर्मा से भी बच्चे की उचित देख भाल कराने का आह्वान किया। उधर, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य अमित श्रीवास्तव ने डॉक्टरों से बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चे को गोद लेने की इच्छा जताने वालों से कहा कि बच्चा दो दिन बाद बाल गृह अल्मोड़ा या देहरादून भेजा जाएगा। जो भी बच्चे को गोद लेना चाहता है, उसे कारा वेबसाइट पर अपनी पूर्ण जानकारी भर कर भेजना होगा। उसके बाद कारा का एक अधिकारी स्वयं आकर आवेदक की ओर से दी गई जानकारी व संपत्ति के विवरण की सत्यता की जांच करेगा। जिस भी आवेदक की जानकारी उचित मिलेगी, उसको ही बच्चा जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed