{"_id":"6840a20684a8f7b5900a377b","slug":"the-journey-of-tourists-going-to-baur-reservoir-will-be-comfortable-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-125555-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बौर जलाशय जाने वाले पर्यटकों का सफर होगा आरामदायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बौर जलाशय जाने वाले पर्यटकों का सफर होगा आरामदायक
Thu, 05 Jun 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल बौर जलाशय को जाने वाली सड़क के दिन बहुरने जा रहे हैं। सिंचाई विभाग ने सड़क को सीसी बनाने के लिए 18 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। विभाग इस प्रस्ताव की वित्तीय स्वीकृति का इंतजार कर रहा है।
13 जिले 13 डेस्टीनेशन में गूलरभोज का बौर जलाशय शुमार है। जलाशय को जाने वाली सड़क कच्ची और गड्ढों में तब्दील है। कुछ जगहों पर बजरी भी सड़क पर बजरी भी डाली गई है। बजरी की वजह से कई बार दोपहिया वाहन रपट चुके हैं।
इस सड़क पर वाहन चलने से धूल का गुबार उठता रहता है। पर्यटक गड्ढों में तब्दील सड़क पर हिचकोले खाते हुए जलाशय तक पहुंचते हैं। क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय भी इस संबंध में सिंचाई और पर्यटन विभाग को निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन
इसके चलते सिंचाई विभाग ने डल बाबा मंदिर से तिलपुरी वन विभाग बेरियर तक सड़क को सीसी बनाने का प्रोजेक्ट शासन को भेजा है। अधीक्षण अभियंता प्रमोद कुमार दीक्षित ने बताया कि वित्तीय स्वीकृति मिलते ही 12.35 किलोमीटर सड़क को सीसी रोड बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।