Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   the ideas of ten women have been transformed into businesses in kashipur

Uk: सपनों को लगे पंख...दस महिलाओं के आइडिया बन गए बिजनेस, पहल से 10 स्टार्टअप को मिला 1.88 करोड़ का फंड

Sat, 27 Dec 2025 12:49 PM IST
गायत्री जोशी आदर्श सिंह
आदर्श सिंह Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 27 Dec 2025 12:49 PM IST
सार

काशीपुर में सही मार्गदर्शन और आर्थिक संबल मिल जाए तो सपने हकीकत में बदलने लगते हैं। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर के फीड इंक्यूबेशन सेंटर ने भरोसा दिखाया तो महिलाओं ने अपने आइडिया को सफल बिजनेस में बदल दिया।

विज्ञापन
the ideas of ten women have been transformed into businesses in kashipur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

काशीपुर में सही मार्गदर्शन और आर्थिक संबल मिल जाए तो सपने हकीकत में बदलने लगते हैं। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर के फीड इंक्यूबेशन सेंटर ने भरोसा दिखाया तो महिलाओं ने अपने आइडिया को सफल बिजनेस में बदल दिया। वर्ष 2025 में प्रदेश की दस महिला उद्यमियों ने कुल 1.88 करोड़ रुपये की फंडिंग हासिल की है।

विज्ञापन

आईआईएम काशीपुर का फीड इंक्यूबेशन सेंटर केवल धन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर उद्यमी बनाने की पूरी तैयारी कर रहा है। अलग-अलग सरकारी योजनाओं के माध्यम से इन दस महिला स्टार्टअप को पांच लाख से लेकर 50 लाख रुपये तक की फंडिंग दिलाई गई। फीड सेंटर ने साहस और सक्षम जैसे स्टार्टअप इंक्यूबेशन कार्यक्रम शुरू कर उद्यमियों को संसाधन और मार्गदर्शन देकर सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत भी उद्यमियों को फंडिंग दिलाई जा रही है।

विज्ञापन

इन्होंने बनाई पहचान

मातृका वेंचर की डॉ. ज्योति नेगी को पांच लाख रुपये, विगोरस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड की चंचल को 50 लाख रुपये, सुभाग हिमालयन रिसॉर्सेस प्राइवेट लिमिटेड की डॉ. प्रीति सिंह को पांच लाख रुपये, ओजस एनीमल फीड की डॉ. बीनू भदौरिया को 20 लाख रुपये और इको नेक्सेस इनोवेशन्स की जैनब सिद्दीकी को पांच लाख रुपये की फंडिंग मिली है। इनके अलावा अन्य महिला उद्यमी भी लाखों रुपये का सहयोग प्राप्त कर आगे बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैसे मदद करता है फीड

फीड इंक्यूबेशन सेंटर भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत उद्यमियों को फंडिंग दिलाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यहां स्टार्टअप्स को ट्रेनिंग, मेंटरशिप, प्रेजेंटेशन स्किल्स और उत्पाद विकास में मदद दी जाती है। नवाचार के विचारों को व्यावसायिक रूप देने के लिए विशेषज्ञों से सीधा संवाद स्थापित कराया जाता है। यही कारण है कि हर साल प्रदेश और देश के कई उद्यमी फीड के सहयोग से अपने सपनों को नई उड़ान दे पा रहे हैं।

दस महिलाओं के स्टार्टअप ने पांच लाख से 50 लाख रुपये तक प्राप्त किए हैं। उन्हें फंड के साथ ही मार्केट में आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। समय-समय पर आईआईएम के प्रोफेशनल्स की गाइडेंस भी मिलती रहती है। -सफल बत्रा, प्रोफेसर इंचार्ज, फीड, आईआईएम काशीपुर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed