फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The husband eloped with someone else's wife, the wife arrived with slippers

Udham Singh Nagar News: पति ने किसी और की पत्नी भगाई, चप्पल लेकर पहुंची लुगाई

Thu, 17 Apr 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 17 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The husband eloped with someone else's wife, the wife arrived with slippers
रुद्रपुर। बेमेल प्रेम प्रसंग के मामले सोशल मीडिया पर सुर्खियां बने हुए हैं। इसी तरह का मामला रुद्रपुर के रोडवेज बस स्टेशन में आया, जहां दिनेशपुर थाना क्षेत्र से आए विवाहित व्यक्ति को पत्नी व बेटे ने शादीशुदा प्रेमिका के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई। महिला ने प्रेमिका को चप्पलों से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बाजार चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। दिनेशपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला 48 साल का शादीशुदा व्यक्ति बुधवार दोपहर अपनी 26 साल की विवाहित प्रेमिका के साथ कहीं जाने के लिए रुद्रपुर रोडवेज बस स्टेशन पहुंचा था।
विज्ञापन

इसी बीच व्यक्ति की पत्नी और बेटा वहां पहुंच गए। उन्हाेंने दोनों को पकड़ लिया। व्यक्ति और उसकी पत्नी की हाथापाई हो गई। इसके बाद गुस्साई महिला ने पति की प्रेमिका की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान व्यक्ति अपनी प्रेमिका को बचाता रहा जबकि बेटा अपने पिता को पकड़ता रहा। व्यक्ति ने कहा कि उसके साथ मौजूद महिला उसकी प्रेमिका नहीं बल्कि पत्नी है। उन्होंने मंदिर में शादी की है। उसकी पत्नी ने उसे घर से जाने को कह दिया था। कहा कि वह महिला के साथ रहेगा और जेल भी उसके साथ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed