फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The highway in front of the railway station was jammed all day long.

Udham Singh Nagar News: रेलवे स्टेशन के सामने हाईवे पर दिन भर रहा जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The highway in front of the railway station was jammed all day long.
काशीपुर। रेलवे स्टेशन के पास हाईवे पर पुलिया निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते दिन भर जाम लग रहा है। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या वन-वे यातायात किए जाने से बढ़ रही है। रेलवे स्टेशन के पास नेशनल हाईवे 309 पर पुलिया निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते यातायात को वन-वे किया है। दोनों साइटों से आने वाला यातायात एक ही रास्ते से इधर-उधर हाे रहा है।
विज्ञापन

इससे यातायात की स्थिति बनी हुई है। वहीं पुलिस कर्मियों की मौके पर तैनाती की गई है जो यातायात को सुचारु करने में जुटे हैं। पिछले दो दिनों से यातायात के जाम होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब पुलिया निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एक या दो दिन के भीतर हाईवे के दोनों ओर से यातायात सुचारु होगा और राहगीरों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed