फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The havoc of speed... Kashipur road turns red, three dead

Udham Singh Nagar News: रफ्तार का कहर... काशीपुर की सड़क हुई लाल, तीन की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The havoc of speed... Kashipur road turns red, three dead
काशीपुर। दिल्ली से काशीपुर आ रही टैक्सी की तेज रफ्तार डंपर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन


बीते रविवार की शाम काशीपुर के ग्राम गुलजारपुर निवासी आकाश दीप छीना (26) पुत्र बलविंदर सिंह टैक्सी लेकर दिल्ली गए थे। टैक्सी में यूपी के अफजलगढ़ कासमपुर गढ़ी निवासी शिक्षक खादिम (48) पुत्र मुनव्वर हुसैन, कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवासी और एक फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक गुरजिंदर सिंह (30) पुत्र अवतार सिंह, अफजलगढ़ के नेजे सराय निवासी मोहम्मद नईम पुत्र युनूस और काशीपुर के मोहल्ला मझरा लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी राजे आलम (36) पुत्र बुदूं हाजी को काशीपुर लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पांच बजे आईटीआई थाना के पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा खुर्द में तेज रफ्तार डंपर से आमने-सामने कार की टक्कर हो गई। तेज टक्कर के कारण कार चालक और एक अन्य सवारी कार में फंस गए। उन्हें बमुश्किल बाहर निकाला गया। हादसे में टैक्सी चालक आकाश दीप छीना, शिक्षक खादिम व गुरजिंदर सिंह की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई, जबकि अफजलगढ़ के नेजे सराय निवासी और एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षक मोहम्मद नईम व मोहल्ला मझरा लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी राजे आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को परिजनों ने अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने दी जानकारी
सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक आकाश दीप छीना के परिजनों ने बताया कि बताया कि आकाश दीप अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह अविवाहित था। मृतक खादिम के परिजनों ने बताया कि वह संविलयन विद्यालय पुक्खेवाला अफजलगढ़ बिजनौर में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात थे। बताया 3-4 दिन पहले वह हज पर जाने वालों को ट्रेनिंग कराने के लिए हज की ट्रेनिंग लेने मुंबई गए थे। वह ट्रेनिंग लेकर वहां से घर वापस लौट रहे थे। वह अपने पीछे पांच बच्चों फरमान (20), अरमान (17), अनस (15), अब्दुला (12) व एहराम (3) और पत्नी छोड़ गए, जबकि मृतक गुरजिंदर सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और अविवाहित था। वह मुथूट फाइनेंस की रामनगर शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। बताया वह किसी काम से दिल्ली गए थे। उनकी एक बहन है जिसकी शादी हो गई है।




दो मृतकों को हाइड्रोलिक जैक से बाहर निकाला

तेज रफ्तार डंपर और कार की जोरदार टक्कर से कार क्षतिग्रस्त गई। पैगा पुलिस चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि कार बुरी तरह से पिचक गई थी। कार चालक व एक अन्य व्यक्ति उसमें फंस हुए थे। उन्हें हाइड्रोलिक जैक के माध्यम से गाड़ी की बॉडी को फुलाकर दोनों शवों को बमुश्किल बाहर निकाला गया।






सभी की मोबाइल हो गए चकनाचूर
पैगा पुलिस चौकी के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार सभी के मोबाइल भी चकनाचूर हो गए। इसके चलते पुलिस को शिनाख्त करने में परेशानी हुई। इस दौरान पुलिस ने मृतक व घायलों के जेब से मिले अन्य पहचान के दस्तावेजों के माध्यम से परिजनों को घटना की सूचना दी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed