फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   #ladengecoronase :The girl handed over the piggy bank to the outpost incharge

#ladengecoronase : एक-एक रुपये जमा कर बच्ची ने अपनी गुल्लक मुख्यमंत्री राहत कोष को दी

Wed, 15 Apr 2020 02:20 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
#ladengecoronase :The girl handed over the piggy bank to the outpost incharge
सुल्तानपुर पट्टी में चौकी इंचार्ज को गुल्लक सौंपती बच्ची। - फोटो : AMAR UJALA

कोरोना बीमारी में लॉकडाउन में जहां लोग गरीबों की मदद को हाथ बढ़ा रहे हैं। वहीं कई उद्योगपति व सामाजिक संस्था गरीबों के लिए बनाए गए मुख्यमंत्री राहत कोष में धनराशि जमा कर रही है।

विज्ञापन


अब तक सैकड़ों लोगों ने इस राहत कोष में धनराशि जमा कराई, लेकिन एक छोटी बच्ची ने एक-एक रुपये अपनी गुल्लक में जमा कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराकर मिसाल पेश की है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला आर्य नगर की बालिका अनुष्का सैनी (आठ) पुत्री राजकुमार सैनी ने मंगलवार की शाम घर के सामने हाईवे से गुजर रहे सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज अनिल जोशी को रोककर अपने नन्हें हाथों से गुल्लक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

1963 रुपये अनिल जोशी ने सीएम राहत कोष में जमा कराए

गुल्लक उन्हें देकर बच्ची ने मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने इच्छा जाहिर की। छोटी बच्ची के इस निर्णय से एसआई भी भावुक हो गए। अनुष्का ने दिसंबर 2019 से गुल्लक में पैसे जोड़ने शुरू किए थे।

अनुष्का को यह पता नहीं था कि उसके द्वारा जमा की गई पूंजी एक दिन गरीबों के काम आएगी। अनुष्का द्वारा जमा किए गए 1963 रुपये अनिल जोशी ने सीएम राहत कोष में जमा करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed