{"_id":"5f0c06418ebc3e63653d3339","slug":"the-former-driver-of-the-merchant-had-stolen-the-car171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चोरी का खुलासा: व्यापारी के पूर्व चालक ने ही चुराई थी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार चोरी का खुलासा: व्यापारी के पूर्व चालक ने ही चुराई थी कार
विज्ञापन
रुद्रपुर में पुलिस हिरासत में आरोपी।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। व्यापारी की चोरी हुई कार का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। कार व्यापारी के पूर्व चालक ने ही चुराई थी, जिसे बरेली से मय कार गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर के विंधवानी मार्केट निवासी डा.अभिषेक कुमार ने शनिवार रात अपनी कार यूके-06-एएफ-1174 घर के आगे पार्क की थी, जहां से कार चोरी हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें संदिग्ध फुटेज में कैद हुआ था। इसी आधार पर पुलिस बरेली पहुंची। जहां रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी के कार के साथ एक चोर गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पकड़े गए चोर ने अपना नाम सुखवीर सिंह निवासी खुटार शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश बताया। उसने बताया कि वह व्यापारी का पूर्व कार चालक था। मौका पाकर उसने दुकान से कार की चाबी चुरा ली और कार लेकर भाग गया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन