{"_id":"53ffc75ec40e3a4ce8f1bd8dbb2644d6","slug":"the-five-mps-sign-hanging-mannequins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचों सांसदों के पुतलों को दी सांकेतिक फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचों सांसदों के पुतलों को दी सांकेतिक फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
राज्य वित्त की धनराशि काटे जाने के विरोध में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रदेश के पांचों सांसदों भगत सिंह कोश्यारी, भुवन चंद्र खंडूरी, रमेश पोखरियाल निशंक, माला राजलक्ष्मी शाह और अजय टम्टा के पुतलों को सांकेतिक रूप फांसी पर लटकाकर विरोध जताया। प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक प्रमुख दान सिंह राणा, ज्येष्ठ उप प्रमुख रेखा सोनकर, मो. ताहिर, पवन गिहार, शोभनाथ मौर्य, मो. अरफात, राकेश राणा, लईक अहमद, नवीन जोशी, निर्मल कौर, लता देवी, रेखावती, रंजीत, प्रियंका राणा, जयमाला,गुलाबी देवी, साधू सिंह नामधारी, नवीन सिंह, दीपक मौर्य आदि थे।
विज्ञापन
