Uttarakhand News: हज यात्रा की पहली किस्त 17 तक होगी जमा, 1526 यात्रियों में से 1410 ने जमा कराई है पहली किस्त
हज समिति ने खर्च की पहली किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी है, जिससे आवेदकों को सात दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है।
विस्तार
हज यात्रा के चयनित आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें अब यात्रा से जुड़े खर्च की पहली किस्त जमा करने के लिए सात दिन का समय और दिया गया है। हज समिति ने किस्त जमा करने की अंतिम तिथि को 10 अगस्त से बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी है।
उत्तराखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन हाजी खतीब अहमद ने बताया कि इस बार प्रदेश से 1526 लोगों का हज यात्रा के लिए चयन हुआ है। इनमें 1410 लोगों ने 10 अगस्त तक यात्रा खर्च की पहली किस्त के 1,52,300 रुपये प्रति व्यक्ति जमा कर दी है। 116 लोगों की किस्त जमा होना शेष है। वह अब 17 अगस्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पहली किस्त की रकम निर्धारित तिथि तक हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के स्टेट बैंक और यूनियन बैंक के खातों में जमा करनी होगी। समिति की वेबसाइट पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी 24 घंटे उपलब्ध है। पहली किस्त जमा करने के बाद यदि कोई चयनित हज आवेदक अपना चयन निरस्त कराता है तो हज गाइड लाइन-2027 के अनुसार उसकी जमा धनराशि में निर्धारित कटौती की जाएगी।