फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The fast promotion contenders, date unknown

दावेदारों ने तेज किया प्रचार, तारीख का पता नहीं

Tue, 30 Aug 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Tue, 30 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
The fast promotion contenders, date unknown
काशीपुर के डिग्री कॉलेज में जूलूस निकालते समर्थक - फोटो : अमर उजाला
 छात्र संघ चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन डिग्री कॉलेज में चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संभावित दावेदारों के साथ ही शक्ति प्रदर्शनों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्राचार्य ने किसी प्रकार की प्रचार सामग्री को परिसर में प्रतिबंधित करते हुए नोटिस चस्पा किया है। लेकिन दावेदार और समर्थक कालेज प्रशासन के नोटिस तो दूर लिंगदोह कमेटी के निर्देशों की भी खुली अवहेलना कर रहे हैं।
विज्ञापन



राधेहरि डिग्री कॉलेज में नया सत्र शुरू होने के साथ ही संभावित दावेदार भी सक्रिय हो गए थे। प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम चरण में होने के साथ ही दावेदारों ने प्रचार भी तेज कर दिया है। शहर में होर्डिंग  के साथ ही वाहनों में भी दावेदारों ने प्रचार सामग्री चस्पा किया जा रहा है।  प्रतिबंध के बावजूद परिसर में धड़ल्ले से छपी हुई प्रचार सामग्री का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। दावेदारों का कॉलेज परिसर में शक्ति प्रदर्शन करने का क्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन



कुछ दिन पूर्व अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला तो सोमवार को दूसरे प्रत्याशी ने भी समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। समर्थकों ने परिसर में घूमकर खूब शोर मचाया। प्राचार्य के बुलावे पर ऐहतियात परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहा। इसके अलावा दूसरे पदों के दावेदार भी छात्र-छात्राओं के बीच जनसंपर्क करते रहे। प्राचार्य अर्जुन सिंह सिराड़ी ने बताया कि परिसर में बैनर, पोस्टर आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसका नोटिस भी परिसर में चस्पा किया जा चुका है।  मंगलवार से सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। अगर किसी ने जुलूस निकालकर परीक्षाओं में बाधा पहुंचाई तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





 छात्र संघ चुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही पुराने छात्र नेता भी सक्रिय होने लगे हैं। वे अपनी-अपनी पसंद के दावेदारों के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। सोमवार को भी कई पुराने छात्र संघ पदाधिकारी कॉलेज में मंडराते रहे। छात्रों के बीच जाकर उनकी टोह भी लेते रहे। इधर संभावित दावेदारों ने भी पुराने छात्र संघ पदाधिकारियों को अपने पाले में करने के लिए उनकी परिक्रमा भी शुुरू कर दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed