फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The farmer had broken the back side of the road

सड़क किनारे पड़े किसान ने तोड़ा दम

Fri, 05 Aug 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
 संदिग्ध हालात में सड़क किनारे पड़े एक किसान ने दम तोड़ दिया। मृतक शराब पीने का आदि था। मृतक के रिश्तेदारों ने उसकी पत्नी पर हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार शाम दड़ियाल रोड पर एक व्यक्ति बेसुध पड़ा था। पास ही में उसकी बाइक भी थी। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान मनसा विहार दड़ियाल रोड निवासी गुरबख्स सिंह (35) पुत्र स्व. दलीप सिंह के रुप में हुई। मृतक के हाथ-पैरों में रगड़ के निशान मिले।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी और ग्राम चनकपुर से रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। रिश्तेदारों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मृतक की आठ साल पहले अमनदीप कौर से शादी हुई थी और उनका एक सात साल का पुत्र भी है। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जीसी टम्टा ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। एसआई सुनील बिष्ट ने बताया कि मृतक की चनकपुर गांव में जमीन है। जिस पर वह खेतीबाड़ी करता था। रिश्तेदार कश्मीर सिंह, साहब सिंह, चरनजीत सहित कइयों ने उसकी पत्नी अमनदीप पर हत्या का आरोप लगाया है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

उधर सीओ टम्टा ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदि था। शराब छुड़वाने के लिए पत्नी ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया था। बीते 30 जून को महिला हैल्पलाइन में दोनों में समझौता हुआ था।


लेकिन गुरबख्स ने शराब पीने की लत गुरबख्स ने नहीं छोड़ी थी। वह सड़क में नशे की हालत में पड़ा था। जब तक पुलिस उसे उठाती, उसकी मौत हो चुकी थी। उसके शरीर में किसी बड़े जख्म के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed