फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The family, which is illegally cutting trees, attacked the forest team

अवैध रूप से काट रहे थे पेड़, जंगलात की टीम पहुंची तो पूरे परिवार ने कर दिया हमला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
The family, which is illegally cutting trees, attacked the forest team
सितारगंज। अवैध रूप से किया जा रहा पेड़ का कटान रोकने गए रेंजर पर पेड़ काट रहे पिता पुत्र तथा घर की महिलाओं ने हमला बोल दिया। हमले में रेंजर घायल हो गए। हमलावरों ने वन विभाग की टीम से असलहा छीनने का भी प्रयास किया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व हमलावर पिता पुत्र तथा परिजन मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने मौके से एक ट्रैक्टर, साल के कटे हुए पेड़, आरा व कुल्हाड़ी बरामद की है। रेंजर की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
शनिवार की शाम दक्षिणी जौलासाल क्षेत्र के रेंजर विजय चंद भट्ट वन दरोगा दान सिंह खोलिया, रघुवर दास मनौला तथा चालक परमजीत सिंह के साथ दक्षिणी बीट की गश्त पर थे। इसी दौरान नानकसागर पार के गांव ज्ञानपुर गौढ़ी में साल का पेड़ काटने की मुखबिर ने सूचना दी। सूचना पर जब तक वह टीम के साथ वहां पहुंचते तस्कर राज बहादुर तथा उसका पुत्र राकेश उर्फ बबलू साल का एक पेड़ काट कर धराशायी कर चुके थे। वन विभाग की टीम ने जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी पिता-पुत्र ने उन पर हमला बोल दिया। शोर-शराबा सुनकर हमलावरों के परिजन तथा महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमलावरों ने लाठी-डंडों से वन विभाग की टीम पर वार किए। हमले में रेंजर विजय चंद्र भट्ट चोटिल हो गए। हमलावरों ने वन विभाग की टीम से सरकारी तथा निजी शस्त्र छीनने का भी प्रयास किया। रेंजर ने हमले की जानकारी रेंज कार्यालय के साथ ही थाना पुलिस को दी। सूचना पर जब तक पुलिस तथा वन विभाग की टीम पहुंचती कि हमलावर मौके से फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने मौके से एक बिना नंबर का ट्रैक्टर, साल के दो कटे हुए लट्ठे तथा लकड़ी कटाने में प्रयुक्त आरा व कुल्हाड़ी बरामद की। घायल रेंजर भट्ट का खटीमा के नागरिक चिकित्सालय में इलाज किया गया।
थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि रेंजर की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 353, 332, 333, 504 तथा 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों के नाम सामने आने पर उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed