{"_id":"685ef11559000f57670197c0","slug":"the-family-was-beaten-up-for-opposing-the-carrying-of-illegal-liquor-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-126501-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अवैध शराब ले जाने का किया विरोध तो परिवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अवैध शराब ले जाने का किया विरोध तो परिवार को पीटा
Sat, 28 Jun 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में घर की दीवार फांदकर अवैध शराब ले जा रहे व्यक्ति को टोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। पुलिस ने छह नामजद सहित 16 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिवनगर निवासी नन्ही देवी ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उनके पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति योगेश शराब बेचता है। 23 जून की रात योगेश शराब की बोतल और गांजा लेकर उनके घर की दीवार कूदकर जा रहा था।
उनके पति ने विरोध किया तो योगेश ने उनको धक्का दे दिया। कुछ देर बाद योगेश पड़ोसी शीतल, अर्चना, रनजीत, रायमल, बीरू और 10 से 15 अज्ञात लोगों को लेकर उनके घर आ धमका। सभी के हाथ में लाठी-डंडे डंडा और बांका थे।
विज्ञापन
उन्होंने पति और रॉड और बांके से पीट दिया। इसमें पति के सिर पर गहरी चोटें आई हैं और उनकी हालत बहुत नाजुक है। आरोपियों ने उनकी बहू के साथ छेड़छाड़ की और आंख के पास बांका मारा। इसमें आठ टांके आए हैं।
आरोपियों ने बहू के पुत्र के भी सिर पर भी बांका मार दिया। जब उनके बेटे वीरेंद्र कुमार ने बीचबचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके बेटे के माथे पर बांका मार दिया। आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।