फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The effigy of the state government was burnt to get justice for Ankita.

Udham Singh Nagar News: अंकिता को न्याय दिलाने के लिए फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Fri, 26 Dec 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 26 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The effigy of the state government was burnt to get justice for Ankita.
खटीमा। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए बृहस्पतिवार को खटीमा चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने सरकार पर साक्ष्य मिटाने और प्रभावशाली लोगों को बचाने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

उमेश राठौर, रेखा सोनकर आदि ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के दिन जिस प्रकार घटनास्थल पर बुलडोजर चलाया गया उसे लेकर शुरू से ही कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। तब भाजपा नेताओं ने सीएम को हनुमान और धाकड़ बताकर इस कार्रवाई का महिमा मंडन किया था जबकि कांग्रेस का मानना था कि यह कार्रवाई साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से की गई।
विज्ञापन

नरेंद्र आर्य ने कहा कि हाल ही में सामने आए घटनाक्रम में भाजपा के एक पूर्व विधायक की पत्नी की ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ एक वीआईपी का नाम लिए जाने से मामले में संदेह और गहरा गया है। कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलता तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी जरूरत पड़ी तो राज्यव्यापी जन आंदोलन किया जाएगा। वहां पर विनोद चंद, मान सिंह, कृष्णा नेगी, विद्या, ज्योति मझेड़ा, बीना राणा, राजकिशोर सक्सेना, उमेश चंद, सुभाष कुशवाहा, रमेश रौतेला, विक्की चौहान, जगत भंडारी, रवि अग्रवाल, गुलफाम रजा, रोहित शर्मा, रेहान अंसारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो-25 केटीएम 04 पी- खटीमा चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।

गदरपुर में भी कांग्रेसियों ने पुतला फूंका
गदरपुर/दिनेशपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के नेता का नाम सामने आने पर भड़के कांग्रेसियों ने पुतला फूंककर रोष जताया।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता यूको बैंक के सामने एकत्र हुए। उन्होंने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। राजेंद्र पाल सिंह का कहना था कि पूर्व विधायक की कथित पत्नी उर्मिला राठौर के सोशल मीडिया पर दिए जा रहे बयानों से साबित हो गया है कि अंकिता हत्याकांड में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। उन्होंने अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग कर अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप भी लगाया। पुतला फूंकने वालों में गुरविंदर सिंह विर्क, जावेद सैफी, मोहम्मद शादाब, राजेश बाबा, अमरजीत सिंह संधू, संजीव अरोड़ा, त्रिलोक सिंह आदि शामिल रहे। संवाद

दिनेशपुर में भी पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्कीमोड़ कस्बे के तिरंगा तिराहे पर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार कथित वीआईपी लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है जिसके चलते अंकिता भंडारी के असली गुनाहगारों को सजा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने के साथ तत्काल घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की। सरकार का पुतला फूंकने वालों में प्रदेश महामंत्री ममता हाल्दार, चंदन सिंह नयाल, नारायण हाल्दार, त्रिनाथ विश्वास, किशोर हाल्दार,मनोज देवराड़ी, मोहित चौहान,. शुभम पानू, अमर मंडल आदि शामिल रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed