फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The Education Department will celebrate the admission festival tomorrow in the government schools of the district.

Udham Singh Nagar News: जिले के सरकारी स्कूलों में कल प्रवेश उत्सव मनाएगा शिक्षा विभाग

Mon, 06 Apr 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 06 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The Education Department will celebrate the admission festival tomorrow in the government schools of the district.
रुद्रपुर। जिले में सात अप्रैल को स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। इसके तहत शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों का सरकारी स्कूलों में नामांकन के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी विद्यालयों के अध्यापकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि शिक्षक निर्धारित समय से पहले और बाद में अपने-अपने विद्यालय क्षेत्रों में पहुंचकर घर-घर संपर्क करेंगे और अभिभावकों को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित करेंगे। प्रवेश उत्सव के दिन स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नए विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा सामूहिक रूप से बच्चों को निशुल्क किताबों का भी वितरण किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ा जाए और शिक्षा का स्तर मजबूत किया जाए।
विज्ञापन

इंसेट:
पहली बार सत्र की शुरुआत में ही मिल रहीं किताबें
जिला शिक्षा अधिकारी मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष पहली बार नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे पहले किताबों के वितरण में जून-जुलाई तक का समय लग जाता था जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। समय पर किताबें मिलने से अब छात्र शुरुआत से ही पढ़ाई में जुड़ सकेंगे और उनके शैक्षिक स्तर में सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed