फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The driver who stole the truck and ran away with a reward of Rs 25,000 was caught

Udham Singh Nagar News: ट्रक चोरी कर भागा 25 हजार का इनामी चालक दबोचा

Wed, 23 Oct 2024 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 23 Oct 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
The driver who stole the truck and ran away with a reward of Rs 25,000 was caught
काशीपुर। मिनी ट्रक लेकर बिहार भागे 25 हजार के इनामी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया है। 17 सितंबर को दभौरा मुस्तहकम गोशाला निवासी सत्यप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 6 मई को मिनी ट्रक वाहन को उसने दढि़याल रोड स्थित मारिया स्कूल के सामने खड़ा किया था। वाहन को आशुतोष कुमार राय निवासी ग्राम शंकरपुर मनिया पोस्ट बरदाहा थाना असाव जिला सिवान, बिहार हाल निवासी खड़कपुर देवीपुरा को चालक रखा था। पांच अगस्त की सुबह जब वह हिसाब लेने के लिए उसके घर गया तब पता चला कि आरोपी आशुतोष दो दिन से घर नहीं आ रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। मामले के खुलासे के लिए एसपी अभय सिंह व सीओ अनुषा बडोला के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। टीम ने बीती 21 अक्तूबर को शुगर मिल रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी आशुतोष को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed