फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The driver of the Nagar Panchayat Chairman died after being hit by an unknown vehicle

नानकमत्ता: अज्ञात वाहन की टक्कर से नगर पंचायत अध्यक्ष के चालक की मौत, परिवार में मचा मातम

Fri, 18 Sep 2026 06:29 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 18 Sep 2026 06:29 PM IST
सार

नानकमत्ता के टुकड़ी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नगर पंचायत अध्यक्ष के निजी चालक विजेंद्र सिंह राणा (35) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
The driver of the Nagar Panchayat Chairman died after being hit by an unknown vehicle
विजेंद्र सिंह राणा (फाइल फोटो)। - फोटो : परिजन

विस्तार

नानकमत्ता में  सड़क दुर्घटना में नगर पंचायत अध्यक्ष के निजी चालक की मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार की शाम को गढी पट्टी निवासी विजेंद्र सिंह राणा (35) पुत्र नंद राम घर से बाइक लेकर काम से ग्राम मिलक नजीर जा रहा था। टुकड़ी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में विजेंद्र के सिर में अंदरुनी चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो कर अचेत हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घायल को सीएचसी लाए।
विज्ञापन


गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे निजी चिकित्सालय सितारगंज ले गए। जहां डॉक्टर ने विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। विजेंद्र की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी दीपा राणा का रो-रो कर बुरा हाल था। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना व अस्पताल पहुंचे। शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार को परमधाम घाट नानकमत्ता में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष टुरना, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा,सभासद गौरव वर्मा, नकुल भट्ट, विकास गोयल, सुरंजन राय आदि ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि अभी पुलिस को घटना से संबंधित तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed