{"_id":"65ff4f769af84f3e03083b84","slug":"the-district-has-to-be-tb-free-by-2024-dr-sharma-rudrapur-news-c-242-1-rdp1004-109456-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को 2024 में करना है टीबी मुक्त : डॉ. शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को 2024 में करना है टीबी मुक्त : डॉ. शर्मा
Sun, 24 Mar 2024 03:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि देश मेंं टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के संकल्प को पूरा किया जाए। क्षय रोगी को निक्षय पोषण योजना का लाभ दें और जिले को 2024 में टीबी मुक्त करने के लिए जागरूकता फैलाना जरूरी है।
शनिवार को एक होटल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वर्ल्ड टीबी डे के मौके पर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि 15 दिन से खांसी और बलगम से ग्रस्त रोगियों की स्क्रीनिंग होनी चाहिए। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश आर्या ने बताया कि टीबी का इलाज जरूरी है। एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले संक्रमित की पहचान जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए टीम भावना से काम करने का आह्वान किया। इस दौरान राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहां एनएचएम के डीपीओ हिमांशु मस्यूनी, डॉ. हरीश त्रिपाठी, डॉ. पीडी गुप्ता, मनोज आर्या, डॉ. अभिलाषा पांडेय, डॉ. राजीव गौतम, चांद मियां आदि थे। संचालन मुख्य फार्मासिस्ट अधिकारी बीएन बेलवाल ने किया। संवाद