फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The district administration of any president's arrival back

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर

Tue, 03 Nov 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Tue, 03 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

रुद्रपुर। आगामी 17 नवंबर को महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के प्रस्तावित पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डा. पंकज कुमार पांडेय ने कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर उनको जो दायित्व सौंपे गए हैं, उनका निर्वहन पूरी चौकसी के साथ कराएं।

विज्ञापन

उन्होंने एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंतनगर से पुलभट्टा तक सड़क मार्ग 10 नवंबर तक हर हाल में ठीक हो जाना चाहिए। उन्होंने लोनिवि के अभियंताओं को भी निर्देश दिए कि पंतनगर विवि परिसर के अंतर्गत जो सड़कें खराब हैं उन्हें प्रत्येक दशा में 10 नवंबर तक ठीक कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने पंतनगर एयरपोर्ट परिसर की साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश एयरपोर्ट अधिकारियों को दिए। उन्होंने राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओें के लिए अपर जिलाधिकारी आशीष भटगई को नोडल अधिकारी नामित किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा जिलाधिकारी ने एडीएम को गाड़ियों की व्यवस्था का दायित्व सौंपा है। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस कर्मी और प्रेस व ड्यूटी पर लगाए जाने वाले लोगों को प्रवेश पास निर्गत किए जाएं। जिलाधिकारी ने बीएसएनएल के अधिकारियों को विवि परिसर के अंतर्गत दूरसंचार सेवाओं को दुरुस्त करने के साथ ही हॉट लाइन को भी सक्रिय सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ डॉ. एचके जोशी को एंबुलेंस में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम सहित आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को कहा। बैठक में एसएसपी केवल खुराना, सीएमओ डॉ. एचके जोशी, एएडीएम दीप्ति वैश्य और आशीष भटगई, एसडीएम रुद्रपुर अनिल कुमार शुक्ला, एसडीएम किच्छा विजय कुमार जोगदंडे, प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट भगत सिंह फोनिया, प्रशिक्षु आईएएस मनुज गोयल, ईई लोनिवि अशोक कुमार सहित एनएच, जल निगम, जल संस्थान और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed