फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The demand of Kashipur district will once again rise in front of the CM

सीएम के सामने एक बार फिर उठेगी काशीपुर जिले की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The demand of Kashipur district will once again rise in front of the CM
काशीपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी पीएम आवास योजना के तहत स्वीकृत परियोजनाओं का शिलान्यास और आवासों के आवंटन के लिए सोमवार को काशीपुर पहुंच रहे हैं। दोबारा सीएम बनने के बाद काशीपुर में उनका पहला कार्यक्रम है। ऐसे में काशीपुर को जिला बनाए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। विधायक के अलावा लायंस क्लब व अन्य संगठन जिला बनाने की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम धामी सोमवार को सुबह 10 बजकर 05 मिनट पर देेहरादून से चलकर 10 बजकर 50 मिनट पर काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेंगे। वहां से सीधे वह उदयराज कॉलेज के प्रेक्षागृह जाएंगे। वहां पीएम आवास योजना के तहत स्वीकृत परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सीएम धामी मोहल्ला लाहौरियान में आयोजित मां मनसा देवी शोभा यात्रा के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। सीएम के काशीपुर दौरे को लेकर लोगों में उत्साह है। विदित हो कि सीएम धामी उत्तराखंड में नये जिलों के गठन का संकेत दे चुके हैं। ऐसे में उनके सामने जिले की मांग को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा सीएम को आठ सूत्री मांगपत्र देंगे जिसमें काशीपुर के विकास को लेकर पूर्ववर्ती सरकार की घोषणाओं को पूरा करने के साथ ही काशीपुर को जिला बनाने की मांग भी शामिल रहेगी। वहीं लायंस क्लब काशीपुर सिटी की ओर से जिला बनाने, आक्सीजन पार्क स्थापित किए जाने और काशीपुर में हेलीपैड की स्थापना की मांग को लेकर भी ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब के जोन चेयरपर्सन सुरेश शर्मा ने बताया कि काशीपुर शहर जिला बनाने की सभी औपचारिकताएं पूरी करता है। यहां जिला स्तरीय कार्यालयों को स्थापित करने के लिए पर्याप्त जगह भी है। अगर काशीपुर, बाजपुर और जसपुर का पर्याप्त विकास करना है तो काशीपुर को जिला घोषित करना होगा। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed