{"_id":"577d5a194f1c1b72027fba44","slug":"the-death-of-the-young-man-in-the-current-gdrpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदरपुर में करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदरपुर में करंट से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गदरपुर।
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। करंट से एक युवक की मौत हो गई। खैराती (35) निवासी ग्राम महावीर नगर बुधवार सुबह 7 बजे के करीब खेत में से निकलकर जा रहा था। अचानक 11 केवी की एचटी लाइन के टूट जाने से तार उसके ऊपर आ गिरा और खैराती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वह अपने परिवार का अकेला कमाने वाला था, जिसकी मौत ही खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर भाजपा विधायक एवं तहसीलदार ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
इधर, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर जर्जर हाल तारों को बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई खंभे बेहद पुराने और जर्जर हैं, लेकिन अधिकारी उनको बदलने के कार्य में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
गदरपुर। खैराती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कल तक जिस घर में ईद की खुशियां मनाने की तैयारियां चल रही थीं, वहीं आज मातम पसरा है। खैराती की पत्नी नाजमा, 15 वर्षीय पुत्र सद्दाम, 12 वर्षीय नाजिम, 11 वर्षीय पुत्री नाजमीन और 6 वर्षीय गुलशन के अलावा बूढे़ पिता बाबू खां और छोटा भाई रियासत सदमे में है।