फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The death of the young man in the current Gdrpur

गदरपुर में करंट से युवक की मौत

Thu, 07 Jul 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गदरपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, गदरपुर। Updated Thu, 07 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन

गदरपुर। करंट से एक युवक की मौत हो गई। खैराती (35) निवासी ग्राम महावीर नगर बुधवार सुबह 7 बजे के करीब खेत में से निकलकर जा रहा था। अचानक 11 केवी की एचटी लाइन के टूट जाने से तार उसके ऊपर आ गिरा और खैराती की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वह अपने परिवार का अकेला कमाने वाला था, जिसकी मौत ही खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर भाजपा विधायक एवं तहसीलदार ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए मदद का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


इधर, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर जर्जर हाल तारों को बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई खंभे  बेहद पुराने और जर्जर हैं, लेकिन अधिकारी उनको बदलने के कार्य में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गदरपुर। खैराती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कल तक जिस घर में ईद की खुशियां मनाने की तैयारियां चल रही थीं, वहीं आज मातम पसरा है। खैराती की पत्नी नाजमा, 15 वर्षीय पुत्र सद्दाम, 12 वर्षीय नाजिम, 11 वर्षीय पुत्री नाजमीन और 6 वर्षीय गुलशन के अलावा बूढे़ पिता बाबू खां और छोटा भाई रियासत सदमे में है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed