{"_id":"588ce3d84f1c1b380fcf697d","slug":"the-death-of-the-young-man-from-the-cold-the-body-sent-for-autopsy","type":"story","status":"publish","title_hn":" ठंड से युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में मोची का काम कर रहे युवक की ठंड से मौत होने की आशंका जताई की जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। शनिवार की सुबह गुरुद्वारा मार्केट स्थित ज्ञान मेडिकल के स्वामी अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के बरामदे में एक युवक लेटा दिखाई दिया।
उसके शरीर में कोई हलचल न देख दुकान स्वामी ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर एसआई पान सिंह तोम्क्याल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास पड़ोसियों ने युवक की पहचान बरामदे के सामने बैठकर मोची का काम करने वाले रामऔतार (35) वर्ष पुत्र तिलकराम निवासी पूरनपुर पीलीभीत के रूप में की। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दिन भर काम करने के बाद युवक गुरुद्वारे परिसर की बनी दुकानों के बरामदे में सो जाता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की ठंड लगने से मौत हुई है।