{"_id":"69a49798879bf0ef9a04f01f","slug":"the-condition-of-the-youth-who-was-shot-is-critical-six-attackers-have-been-named-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-137908-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गोली लगने वाले युवक की हालत गंभीर, छह हमलावर नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गोली लगने वाले युवक की हालत गंभीर, छह हमलावर नामजद
Mon, 02 Mar 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने प्रीत विहार में युवक को गोली मारने वाले छह हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इधर, युवक की हालत नाजुक होने पर उसे इलाज के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।
प्रीत विहार कॉलोनी फाजलपुर महरौला निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को उनका भाई रवि दिवाकर प्रीत विहार में अपने दोस्त संजू के चाय के खोखे के पास चेकपोस्ट पर बैठा था। इसी बीच डिबडिबा, बिलासपुर (रामपुर) निवासी सन्निया, प्रवीण सिंह सोड़ी, अक्षय, प्रीत विहार निवासी सोनू जुड़ी, रंपुरा वार्ड नंबर 22 निवासी आशीष श्रीवास्तव व उसका छोटा भाई अंकित श्रीवास्तव आए। रंजिश में उन्होंने जान से मारने की नीयत से पिस्टलों से कई राउंड फायरिंग की। इसमें सन्निया ने उसके भाई रवि पर सीधे फायर कर दिया।
पेट में गोली लगने से रवि मौके पर गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने उस पर धारदार हाथियार, लोहे की रॉड, डंडों से हमला किया और हाथ-पैर तोड़ दिए। भाई को मरा समझ कर हमलावर भाग गए। भाई के दोस्त संजू व विचितर ने रवि को रंपुरा चौकी पहुंचाया। वहां से पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। हालत गंभीर होने पर देर शाम उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। घटना के दौरान उसके भाई का मोबाइल व एक तोला सोने की चेन भी गिर गई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।