फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The committee not only interest in developing ocean five..then Drona

..तो समिति को ही नहीं द्रोणसागर के विकास में रुचि

Fri, 04 Dec 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Fri, 04 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
The committee not only interest in developing ocean five..then Drona

तीर्थ द्रोणसागर के विकास के लिए बनाई गई उत्थान समिति को ही इसके विकास में कोई रुचि नहीं है। आसपास के लोग जो यहां घूमने आते हैं वे यहां सफाई अभियान और विकास में मदद करना चाहते हैं, लेकिन समिति उन्हें कोई जवाब नहीं देती। आरोप है कि समिति पर लंबे समय से चंद प्रभावशाली लोगों का ही कब्जा है।

विज्ञापन

बता दें कि ऐतिहासिक और पौराणिक तीर्थ द्रोणसागर की हालत बेहद दयनीय हो गई हैै। कमाई के चक्कर में समिति ने सरोवर के पानी को सुखाकर उसमें कमल गट्टा की फसल लगा दी है। इससे श्रद्धालु बेहद नाराज हैं।
विज्ञापन

तकरीबन तीन दशक पहले पवित्र सरोवर की देखभाल करने के लिए जागरूक लोगों जिनमें घनश्याम पैगिया, स्व.ओमप्रकाश शर्मा आदि थे, तीर्थद्रोणसागर जीर्णोद्धार समिति का गठन कर पंजीकरण कराया था। समिति की सदस्यता आम लोगों के लिए रखी गई थी, लेकिन आगे चलकर समिति पर सिर्फ चंद प्रभावशाली लोगों का ही कब्जा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के पंजीकरण को नियमित नहीं रखा गया। दो तीन साल पहले समिति का नाम बदल कर तीर्थद्रोणसागर उत्थान समिति रख दिया गया। जो लोग पुरानी समिति में थे वही नई समिति में हैं। केवल नाम और पद बदल गए। दो साल पहले विधायक हरभजन सिंह चीमा ने तीर्थद्रोणसागर के विकास के लिए सरोवर को पर्यटन विभाग को सौंपने और मंदिरों का प्रबंधन समिति के पास रखने का सुझाव दिया।

लेकिन समिति ने विधायक को कोई जवाब नहीं दिया। कुछ समय पहले आसपास और यहां सुबह घूमने आने वाले युवाओं ने तीर्थ द्रोणसागर में स्वच्छता अभियान चलाया। युवाओं का आरोप है कि उनके सहयोगी तीर्थस्थल के विकास के लिए सहयोग करना चाहते हैं। लेकिन समिति नहीं मानती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed